निर्धन न्याय के लिये ले सकता है विधिक सेवा प्राधिकारण का सहारा- सिविल जज ललितपुर
निर्धन न्याय के लिये ले सकता है विधिक सेवा प्राधिकारण का सहारा- सिविल जज ललितपुर न्यायाधीश अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मोहम्मद रियाज के निर्देशानुसार, डा0 सुनील कुमार सिंह, प्रभारी सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की अध्यक्षता में रणछोर धाम मंदिर, मेला प्रांगण, धौर्रा ललितपुर में आम जन को निःशुल्क विधिक सेवा से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराने एवं जागरूक करने हेतु विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए वक्तागण डा0 सुनील कुमार सिंह, प्रभारी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) लव कुश त्रिपाठी अधीक्षक जिला कारागार उदय प्रताप मिश्र प्रोवेशन कार्यालय श्रीमती ममता श्रीवास द्वारा अवगत कराया गया कि समाज के निर्धन, निर्बल, निसहाय आदि आम नागरिक न्याय से वंचित न रहें इसके लिये विधिक सेवा प्राधिकरण की स्थापना की गयी। इसका मुख्य उदेश्य आम नागरिकों को निशुल्क कानूनी सहायता एवं जानकारी उपलब्ध कराना है। इसके अन्तर्गत सुलह समझौते के आधार पर मुकदमों का लोक अद...