निर्धन न्याय के लिये ले सकता है विधिक सेवा प्राधिकारण का सहारा- सिविल जज ललितपुर

निर्धन न्याय के लिये ले सकता है विधिक सेवा प्राधिकारण का सहारा- सिविल जज
 ललितपुरन्यायाधीश अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मोहम्मद रियाज के निर्देशानुसार, डा0 सुनील कुमार सिंह, प्रभारी सचिव, जिला विधिक सेवा  प्राधिकरण की अध्यक्षता में रणछोर धाम मंदिर, मेला प्रांगण, धौर्रा ललितपुर में आम जन को निःशुल्क विधिक सेवा से  संबंधित जानकारी उपलब्ध कराने एवं जागरूक करने हेतु विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए वक्तागण डा0 सुनील कुमार सिंह, प्रभारी सचिव जिला विधिक सेवा      प्राधिकरण अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) लव कुश त्रिपाठी  अधीक्षक जिला कारागार उदय प्रताप मिश्र प्रोवेशन कार्यालय श्रीमती ममता श्रीवास द्वारा अवगत कराया गया कि समाज के निर्धन, निर्बल, निसहाय आदि आम नागरिक न्याय से वंचित न रहें इसके लिये विधिक सेवा प्राधिकरण की स्थापना की गयी। इसका मुख्य उदेश्य आम नागरिकों को निशुल्क कानूनी सहायता एवं जानकारी     उपलब्ध कराना है। इसके अन्तर्गत सुलह समझौते के      आधार पर मुकदमों का लोक अदालत एवं मध्यस्थता केन्द्र में निस्तारण, तीन लाख तक की आय सीमा वालों, जेल में निरूद्ध बन्दी, महिलाओं, बच्चों, आदि को निशुल्क अधिवक्ता, आम नागरिकों को विभिन्न कानूनों की जानकारी एवं सलाह आदि उपलब्ध कराना है। सुलह समझौते के आधार पर निस्तारित होने वाले वादों में वादकारियों के मध्य किसी प्रकार का मन मुटाव नहीं रहता है। छोटे छोटे मुकदमों को सुलह समझौते के आधार पर निस्तारण हेतु व्यापक रूप से अवगगत कराया गया। शिविर में संविधान में वर्णित मूल अधिकार एवं कर्तव्यों के प्रति जागरूक किया गया। सरकार द्वारा चल रही कन्या सुकन्या योजना के संबंध में विस्तृत रूप से जानकारी   उपलब्ध करायी गयी एवं अवगत कराया गया कि बच्चियों को कक्षा 12 तक की शिक्षा निशुल्क हैं एवं नियमानुसार छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है। इसके अतिरिक्त शिविर में वृद्धावस्था पेंशन, मोटर यान अधिनियम, फसल बीमा योजना, जनहित गारण्टी योजना, ऋणमाफी आदि के संबंध में विस्तृत रूप से अवगत कराया गया। उपरोक्त के अतिरिक्त फूलचन्द्र, क्षेत्राधिकारी महरौनी सुरेन्द्र कुमार, सहायक जिला सूचना अधिकारी रणछोर धाम मंदिर के मंहत कृष्णानन्द प्रबन्धक धीरज सिंह यादव वीर सिंह प्रधान बम्हौरी अध्यक्ष कमेटी शेर सिंह        उपाध्यक्ष सम्मान सिंह कोशाध्यक्ष मान सिंह सगौरिया पहाड़ सिंह यादव गदयाना खुशीलाल गौताखौर व आम नागरिक जन उपस्थित रहें। एसएम त्रिपाठी, तहसीलदार सदर के द्वारा सभा का संचालन किया गया एवं सभी आगुन्तकों का आभार प्रकट किया गया। शिविर में आम नागरिकों को निशुल्क जानकारी से संबंधित प्रचार सामग्री वितरित की गयी।

Source :Press release

Comments

Popular posts from this blog

On World Hearing Day Josh foundation organized a sports event for underprivileged children in order to support the initiative started by WHO Hearing for Life.

Embracing Optimism: A Review of Spreading Positivity by Devangi Dalal

Indian American Singer Simantinee Roy drops her new Bangla single ‘Brishti’ with her Lyricist Mom!