केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्यमंत्री कैलाश चौधरी का मुंबई में स्वागत करते हुए आदर्श होटल व इंडियाप्रेस समूह के जगदीश पुरोहित व कप्तान संग्राम सिंह



मुंबई 

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्यमंत्री कैलाश चौधरी ने अपने मुंबई प्रवास के दौरान आयोजित स्वागत समारोह के दौरान अपने सम्बोधन में मोटे अनाज जिसमें विशेषकर बाजरा, ज्वार, मक्का, रागी जिन्हें सम्मिलित रूप से ‘मिलेट्स’ कहा जाता है। इन मिलेट्स (मोटे अनाज) का देश भर में उपयोग और उपभोग को बढ़ाने की आवश्यकता है।  
इन मोटे अनाजों में पौष्टिकता भरी हुई है, आज भारत विश्व का सबसे ज्यादा युवा देश है और इस पीढ़ी का स्वास्थ्य बेहतर रहना जरूरी है। केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी ने कहा कि हमें मिलेट्स को अपने भोजन में प्राथमिकता देनी होगी और जंक फूड से तौबा करनी होगी, तभी हमारा देश दुनिया में अपनी शक्ति का लोहा मनवा कर आगे बढ़ पाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार मोटे अनाजों को देश और दुनिया में बढ़ावा देने को लेकर कृत संकल्पित है तथा इसको लेकर लगातार काम कर रही है।
कैलाश चौधरी का स्वागत करने वालों में आदर्श होटल व इंडियाप्रेस समूह के जगदीश पुरोहित व कप्तान संग्राम सिंह के अलावा ए.पी.एम.सी के पदाधिकारी अमृतलाल जैन, मालेगाँव गौसेवक राजेन्द्र सिंह शास्त्री, राजेश भंसाली, मालाराम सियाग मौजूद थे। 
अपने वक्तव्य में केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी ने आगे बताया कि महानगर में हाउस व रूफ फार्मिंग को बढ़ावा देना आज समय की आवश्यकता है। कैलाश चौधरी ने कहा कि इस तरह की पैदावार से हमें हमारे ही घर में सुनो और पौष्टिक आहार मिलेगा। हाउस और रूफ फार्मिंग को बढ़ावा मिलने से निश्चित रूप से हमारे शहर वासियों का भी स्वास्थ्य बेहतर होगा। यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संकल्प भी है।

Comments

Popular posts from this blog

BOOK LAUNCH TRISHALA: Born a Prostitute by Sharmila Banerjee

On World Hearing Day Josh foundation organized a sports event for underprivileged children in order to support the initiative started by WHO Hearing for Life.

Embracing Optimism: A Review of Spreading Positivity by Devangi Dalal